Skip to main content

Posts

"कुछ नहीं.."

  कई बार सुलझा सा दिखने वाला मन बेहद उलझन में होता है। वो बहुत कुछ कहना चाहता है, सुनना, समझना चाहता है। बस, क्या कहे यही नहीं समझ पाता। एक अजीब अनजाना सा डर हर वक़्त दिमाग को जकड़े रखता है। घबराहट की परत में सुकून कहीं दब सा गया होता है। कभी कभी हँसना बहुत मुश्किल लगता है। आने वाला कल क्या होगा, उसका क्या रूप होगा, क्या परिस्थितियां होंगी.. बस विचार इसी एक विचार के इर्द गिर्द घूमता रहता है। देखने वालों को ये झुंझलाहट और चिड़चिड़ाहट के रूप में दिखता है, और जो इस परिस्थिति में होता है, उसे कोई ऐसा चाहिए होता है जो उसे सुन ले, समझ ले। मानसिक शांति बहुत ज़रूरी है। अगर कोई आपसे '' कुछ नहीं '' कहना चाहता है, तो उसके इस कुछ नहीं को सुनना बहुत ज़रूरी होता है। ज़रूरी नहीं कि आप एक मानसिक रोग विशेषज्ञ ही हों, पर एक इंसान तो हैं न.. बहुत बार सिर्फ़ चुपचाप मौजूद रहना भी बहुत कारगर चिकित्सा साबित होता है। सुनना और सलाह देना दो अलग बातें हैं। सलाह न दे सकने की स्थिति में भी सुनना बहुत काम कर जाता है। आप अगर मौजूद हैं तो अपनी मौजूदगी का एहसास दिलाना ज़रूरी है, हो सकता है किसी की मानसिक स्...
Recent posts

रात...

 ये जागती हुई रातें भी अजीब होती हैं। कितना कुछ होता है इनके पास कहने को, अगर हम तैयार हों उन्हें सुनने के लिए। चारों तरफ फैली सन्नाटे की चादर ख़ामोशी से एक कहानी बुनती है और किरदार.. हम ही तो होते हैं। हमारा वो हिस्सा जो दिन के उजाले में धुंधलाया सा रहता है। जिसे कभी हम छिपाने की कोशिश करते हैं और कभी चाहते हैं सब उस हिस्से से रूबरू हो जाएं। सच तो ये भी है कि अपने उस हिस्से को हम ख़ुद से भी छिपा कर रखते हैं। ये रात ही तो जागती है हमारे साथ, दिन की तरह हमें हज़ार मुखौटों का सहारा नहीं लेना पड़ता। ख़ुद से मुलाक़ात, कही-अनकही हर एक बात, ख़ुद के साथ मुस्कुराना फ़िर ख़ुद से ही रूठ जाना, एक ये रात ही तो है जो समय नहीं देखती, जिसकी घड़ी नहीं भागती। ये हमारा इंतज़ार करती है। ये अँधेरे जो बेहद काले हैं, अजीब रोशनी से भरे होते हैं, ऐसी रोशनी जिसमें हमारा अक्स दमकता है। ये अंधेरे की रोशनी, ये उजाला, जो बहुत शानदार है, जिसके पास जाने कितने रंग हैं, जिनमें हम सराबोर हो जाना चाहते हैं। बोलो, दिन में कभी देखी है ये रोशनी? नहीं न.. अरे ये दिन के उजाले छलावा करते हैं। डरते हैं ये कहीं हम हम न हो जाएं, कहीं ह...

रफ़्तार से रुकी चाल!

 रफ़्तार ने फिर ज़िन्दगी की चाल रोक दी। स्कूल से लौटते वक़्त ऑटो वाले ने एक तरफ इशारा कर के बताया कि दोपहर में यहाँ एक दुर्घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। शाम से ही ये बात दिमाग में घर कर गयी है। हम सब अगली सुबह का इंतज़ार करते हैं। एक नए दिन को नई उम्मीद, नई आस से जोड़ते हैं। घर से निकलते वक़्त शाम को लौट के आने के विश्वास के साथ घर वालों से विदा लेते हैं। और ये हमारी रोज़ की दिनचर्या है, एक बंधा-बंधाया नियम। रोज वही रास्ता, वही मंज़िल, वही सपने और उन सपनों को पूरा करने के लिए नया हौसला। रफ़्तार पकड़ लेते हैं हम, दसों दिशाओं में चौकन्नी नजरें दौड़ती हैं। हर कदम सोच के, समझ के बढ़ाते हैं। पर आज की घटना ने अनायास ही सोचने पर मज़बूर कर दिया, हाँलाकि हर रोज अखबार और टी.वी. की खबरें ऐसी घटनाओं से भरी होती हैं, पर अगर कुछ आँखों के सामने हो तो उसका अलग ही मनोवैज्ञानिक असर होता है। एक विचार ने कई सवाल खड़े कर दिए... घटना हुई, निश्चित रूप से उस समय हर सम्भव प्रयास किया गया होगा। कहीं न कहीं कुछ बुझती हुई उम्मीद होगी उन ज़िंदगियों को बचा लेने की। क्या किसी को दोष देना चाहिए? क्या किसी को सज़ा दे...

Digital era of education

  Education is important, how we are going to score good marks without studying? See, a good career requires lots of studies. Great… Now what..? Schools, colleges all are closed. A big question suddenly started soaring. In these times a savior came in light, technology. Trust me at any cost we cannot compromise with studies. The means of leisure are now the tool for education. Let’s take a look on our living style of some past years.. we were slaves of mobile, laptops, desktop and were living a virtual life with virtual relatives on various social media platforms.   This technology, to some extent, lifted some rift in the families. We were struggling to sort this problem, agree? Now, come back, this technology has flipped the scenario completely. We were not ready for such type of situation that arrived uninformed, as all the other sectors education was also a matter of concern. How to manage this was the biggest question. So, take a closure look, the social media pl...

सोच या स्वीकृति??

 किसी से कुछ बांटने की खुशी ही अलग होती है। विशेष तौर से अगर ये खुशी मुस्कान हो तो। घटना नहीं बताऊँगी, शायद महत्व कम हो जाये, पर हाँ कभी कभी बहुत नगण्य दिखने वाली घटना भी आंतरिक सुकून दे देती है। ऐसा होता है न कि जब घर का कोई सदस्य किसी काम से बाहर गया हो तो उसके लौटने पर हम उम्मीद करते हैं कि हमारे लिए कुछ न कुछ तो आया होगा। समाज में प्रचलित विभिन्न वर्गीकरण को अगर आधार मान के चलें तो मध्यम वर्ग और उससे ऊपर के सभी वर्गों के लिए ये कोई मुश्किल काम नहीं है। पर उस परिवार का क्या जो निम्न या अति निम्न की श्रेणी में आता है?  ऐसा तो सम्भव नहीं है कि इच्छाएं सामाजिक वर्ग और पैसे देख कर आएं। एक माँ या पिता जो दिन भर मेहनत करते हैं और महीने के अंत में अपनी मेहनत की तुलना में बहुत कम तनख्वाह पाते हैं, जिनका उद्देश्य सिर्फ अपने परिवार को भूखा न रहने देना है, अपने छोटे बच्चे की इच्छा को देख कर भी अनदेखा कर देना शायद जीवन जीने की एक कला है। अज़ीब लगता है जब सड़क पर छोटे बच्चों को गुब्बारे बेचते देखती हूँ, समझ नहीं आता यही गुब्बारा एक बच्चे के लिए मनोरंजन और दूसरे हमउम्र बच्चे के लिए जीविका ...

Digitalization of human

While surfing on some social site I came across an interesting post related to education and evaluation of human. Somewhere it hit my thoughts and made me think and write. We have reached a new height, everyday a stone is turned and a new milestone is being set. We have reached the moon, stars are not far, the galaxy is neighbour to us. These all become possible when education became inevitable part of our lives.  And then came COVID... lives changed, scenario changed, perspectives changed, working pattern changed. All the sectors got affected in different ways. But there is one sector that changed the whole scenario and way of looking at the problems too.  We were busy in making our lives easy, and a day arrived when that invention started taking our lives to a new height. Let's take a ride down to the memory lane.. the era when thumb was used to do official works. Then a systematic civilization arrived and we started using pen.. and then using a pen became the mark of being ...

My Favorite Teacher: Experience

 "Teaching is a beautiful way of learning..." We all complain, we all have issues, problems, difficulties, pain and what not. And respecting our this tendency God has given us an opportunity as COVID, now we can complain anytime for everything and most importantly without feeling bad or guilty about our behavior. I agree we have to maintain social distancing, we have follow certain norms to be safe. And undoubtedly this is affecting our health on either side. Physically we are comparatively less active, in result there is lethargy, weight gain, and it has a simultaneous effect on mental health as low mood, restlessness, lack of interest etc. Many of us are experiencing lacuna or ups and downs in our professional life also. Every profession has different struggle.  In my case, even during this time frame we have to continue teaching as it is. So, as a teacher I learned how to use virtual mode for teaching, trust me it was difficult but not impossible. Another struggle that I h...